फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता रद्द, अध्यापकों ने प्रदर्शन की दी चेतावनी

Fri, 06 Sep 2024 04:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला में प्राथमिक स्कूलों की हर वर्ष होने वाली अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिताओं को इस बार स्थगित कर दिया गया है। इस फैसले से बच्चों, उनके अभिभावकों और समूचे अध्यापक वर्ग में रोष हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल शिक्षक संघ ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि खेलों को दोबारा बहाल किया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो इस फैसले के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार बीते 30 वर्षों के प्राथमिक स्कूलों की खेलें लगातार आयोजित होती आई हैं, लेकिन इस बार शिक्षा निदेशालय की ओर से इन खेलों को स्थगित कर दिया गया है। इस फैसले के खिलाफ अध्यापकों में खासा रोष है। इसी सिलसिले में वीरवार को राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ऊना की बैठक सभी खंड अध्यक्षों के साथ हुई। संघ के जिला अध्यक्ष राकेश चंद्र शर्मा, महासचिव सत्येंद्र मिन्हास, कोषाध्यक्ष जगमोहन मनकोटिया, वरिष्ठ उपप्रधान हरमीक सिंह, सलाहकार राज कुमारी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता को स्थगित करना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार व विभाग के दिशा निर्देश प्राथमिक शिक्षा के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले 30 वर्षों से प्राथमिक विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिताएं हो रही हैं। इन प्रतियोगिताओं को प्राथमिक विद्यालय से हटाना तर्क संगत नहीं है।
राज्य से लेकर खंड स्तर तक खेलकूद कमेटियों का गठन हो चुका है। स्कूल प्रबंधन समितियों के सहयोग से केंद्र स्तर पर खेलें आयोजित हो रही हैं। इतनी मेहनत के बाद केवल प्राथमिक खेलों से नन्हे बच्चों को खेलों से दूर करना चिंताजनक है। इसका राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ कड़ा विरोध करता है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार व विभाग अपने आदेश को वापस नहीं लेते हैं, तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस बैठक में केशव सिंह, राज्य कोषाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, खंड प्रधान जगदेव सिंह, महेश शर्मा, कुलदीप कंग, वीरेंद्र सिंह, सुनीता शर्मा, कपिल शर्मा, विजय शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें