फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: राज्यस्तरीय वेटलिफ्टिंग में छाए ऊना के वेटलिफ्टर, उपविजेता का खिताब जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। राज्यस्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में ऊना की लड़कियों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। जबकि, लड़कों की टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया है। वेट लिफ्टर्स ने छह स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य सहित कुल 10 पदक जीतकर जिला ऊना का नाम रोशन किया है। बेहतरीन प्रदर्शन के चलते सागर राणा का अंडर-17 राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। कोच रजनी कंवर एवं रनेश वीर कंवर ने बताया कि महिला वर्ग में ऊना की बेटियों ने बिलासपुर में संपन्न हुई प्रतियोगिता में दम दिखाया। टीम की सपना ने 45 किग्रा, पल्लवी चौधरी (59 किग्रा), तान्या (64 किग्रा), अनामिका (71 किग्रा) और निहारिका डढवाल (76 किग्रा) ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर टीम की जीत सुनिश्चित की। साथ ही विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सुंदरनगर में संपन्न हुई वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में इशान पराशर ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी कड़ी मेहनत का परिणाम हासिल किया। जबकि आकाश और कार्तिकेय ने क्रमशः तीसरा और दूसरा स्थान प्राप्त किया। भावेश पराशर भी दूसरे स्थान पर रहे। उपाक्ष ने कांस्य पदक, जबकि शिवांग ने रजत पदक जीता। अनमोल कालिया चौथे स्थान पर रहे। जिससे टीम ने रनर अप ट्रॉफी पर कब्जा जमाकर जिला ऊना का नाम चमकाया। बता दें कि जिला ऊना की टीम में अधिकतर खिलाड़ी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरवाड़ी के शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें