फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कमांडेंट जनरल डिस्क अवॉर्ड से नवाजे ऊना के दमकल अधिकारी राणा

विज्ञापन
अ​ग्निशमन विभाग ऊना के अ​धिकारी अशोक राणा को सम्मानित करते हुए अ​धिकारी।स्रोत स्वंय
विज्ञापन
ऊना। अग्निशमन केंद्र ऊना में कार्यरत अधिकारी अशोक कुमार राणा को विभाग में सराहनीय सेवाओं के लिए राज्य स्तर पर सम्मान मिला है। होमगार्ड्स स्थापना दिवस सप्ताह के मौके पर शिमला में एडीजी होमगार्ड्स विभाग सतवंत अटवाल ने कमांडेंट जनरल डिस्क अवॉर्ड से उन्हें नवाजा। अशोक राणा ने कांगड़ा की बनेर खड्ड में इसी वर्ष दो जुलाई को छह श्रद्धालुओं की जान बचाई थी। बचाव कार्य में अग्निशमन कांगड़ा के दलबल की कमांड करते हुए अशोक राणा ने रस्सियों और लाइफ जैकेट की सहायता से श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। अशोक राणा अग्निशमन विभाग में वर्ष 1997 में बतौर फायरमैन भर्ती हुए। इसके बाद पदोन्नत होकर लीडिंग फायरमैन तो फिर सब फायर ऑफिसर बने। इसी वर्ष केंद्र अग्निशमन अधिकारी के पद पर पदोन्नत हुए हैं। मौजूदा समय में वह ऊना अग्निशमन केंद्र में बतौर अधिकारी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले भी अपनी सेवाओं के दौरान सराहनीय कार्य कर चुके हैं। सरकारी व निजी संपत्ति को भी उन्होंने जलने से बचाया है। विभिन्न संस्थाओं ने उनकी सराहना की है। अवॉर्ड मिलने पर अशोक राणा ने एडीजी होमगार्ड्स सतवंत अटवाल और चीफ फायर ऑफिसर संजीव कुमार का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें