फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड

Sat, 27 Jun 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लगातार पड़ रही गर्मी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। सुबह से ही धूप और उमस का असर देखने को मिला। दोपहर के समय बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग छांव, पंखों और कूलरों का सहारा लेते नजर आए। उमस के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं। दूसरी तरफ किसानों को मक्की की फसल की सिंचाई करने के लिए भाग-दौड़ करनी पड़ रही है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें