फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना पुलिस ने लापता युवक को ढूंढा

Wed, 25 Nov 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला पुलिस ऊना ने 22 वर्षीय लापता युवक को मात्र 16 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया है। युवक 23 नवंबर 2026 को अपने किराये के मकान से लापता हो गया था, जिसकी शिकायत अगले दिन दर्ज कराई गई थी। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मानव स्रोतों का उपयोग करते हुए उसे 25 नवंबर 2026 को ऊना के गलुआ चौक से युवक को खोज निकाला। थाना हरोली की पुलिस चौकी पंडोगा के अंतर्गत 24 नवंबर 2026 को शिकायत दर्ज हुई थी। उत्तर प्रदेश के मूल निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका करीब 22 वर्षीय भाई बबलू 23 नवंबर 2026 को अपने किराये के मकान से गायब हो गया था। बबलू मानसिक तौर पर अस्वस्थ है और बोलने-सुनने में असमर्थ है। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई की गई। आगामी जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें