ऊना में आयोजित राज्य स्तरीय खेलों में वेटलिफ्टिंग के 48 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के ब
ऊना में अंडर-19 राज्यस्तरीय इंडोर महिला खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना में अंडर-19 राज्यस्तरीय इंडोर महिला खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को उपायुक्त जतिन लाल ने किया। पहले दिन अव्यवस्था के चलते वेटलिफ्टिंग और बैडमिंटन के ही मुकाबले करवाए गए। खेलकूद प्रतियोगिता में राज्य भर से 690 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन वेटलिफ्टिंग के मुकाबलों में ऊना की दो महिला खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। 48 किलोग्राम भार वर्ग में सपना और 53 किलोग्राम भार वर्ग में शगुन ने जिले के लिए स्वर्ण पदक जीते। आयोजकों के अनुसार बैडमिंटन का दिन में एक ही मुकाबला सोलन और ऊना के बीच करवाया गया। इसमें ऊना की टीम ने सोलन की टीम को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। खेल प्रेमियों ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक कुश्ती के लिए रिंग तैयार नहीं हो पाया था। इस कारण खेल में देरी हुई। अन्य मुकाबले भी अलग-अलग जगह करवाए जा रहे हैं। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान बैडमिंटन, बॉक्सिंग, टेनिस, कुश्ती, ताइक्वांडो, कराटे, शतरंज और जूडो आदि खेलों में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। इससे पहले उपायुक्त ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और सभी खिलाड़ियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।