फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र के गांव कर्मपुर बेला में गेहूं के खेत में आग लग गई। इस दौरान अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो गेहूं की सारी फसल जलकर राख हो सकती थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव कर्मपुर बेला में गुरमेल सिंह की निजी भूमि में आग लग गई। इस कारण उनकी करीब 3,000 रुपये की फसल नष्ट हो गई। इसके साथ दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जगरूप सिंह परविंदर सिंह तरसेम सिंह और सतनाम सिंह की 40 कनाल में खड़ी गेहूं की फसल को बचाया।

अग्निशमन चौकी टाहलीवाल के कर्मचारियों ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत लालूवाल में लोगों को आग के बचाव की जानकारी दी। इस मौके पर चौकी प्रभारी सुनील दत्त, फायरमैन दर्शन सिंह, निर्मल, संतोष कुमार संजीव कुमार और जरनैल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें