फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दिनभर तेज धूप<bha>;</bha> शाम को बारिश के साथ चला तेज अंधड़, छाया अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में मंगलवार को दिनभर तेज धूप ने लोगों को परेशान किया तो वहीं शाम के समय अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। अंधड़ ऐसा था कि इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई क्षेत्रों में बारिश भी हुई। हालांकि मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से जरूर राहत मिली है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे दिन के समय लोगों को धूप से खासा परेशान होना पड़ा। लोग छाता और कपड़े से सिर को ढककर एक स्थान से दूसरी जगह को जाते नजर आए। दोपहर के समय तो बाजार से लेकर अन्य सार्वजनिक स्थान भी सुने पड़ गए लेकिन शाम छह बजे के बाद अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज हवाएं चलना शुरू हो गई। इस दौरान कई क्षेत्रों में तेज बारिश भी शुरु हो गई। सड़कों पर तेज हवाओं के बीच वाहन चालकों काे परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने अपने वाहन के किनारे खड़े कर आसपास की दुकानों में खड़े हुए।

वहीं कई स्थानों पर तेज हवाओं से पेड़ भी गिर गए। कई जगह छतों पर रखा सामान भी सड़कों पर आ गिरा। इससे वाहन चालकों के लिए खतरा पैदा हो गया। तेज हवाएं चलने से कई क्षेत्रों में बिजली भी गुल हो गई। ध्यान रहे कि अगले तीन दिन यानि शुक्रवार को क्षेत्र में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान लोगों को मौसम ध्यान में रखकर ही घरों से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें