फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अपर कोटला कलां में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। गर्मियों में पारा बढ़ते ही जल शक्ति विभाग की मोटरें जवाब देने लगी हैं। इससे लोगों के सामने पेयजल संकट गहराने लगा है। ऊना मुख्यालय से सटे अपर कोटला कलां में भी लोग भी पेयजल किल्लत से जूझने को मजबूर है। यहां बीते पांच दिन से बड़ी आबादी को पीने के लिए पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


इस वजह से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। लोगों के बार-बार जल शक्ति विभाग के आला अधिकारियों के पास गुहार लगाने के बावजूद पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। इससे अपर कोटला की प्रभावित आबादी में खासा रोष है। हालांकि जल शक्ति विभाग के स्थानीय अधिकारी पेयजल संकट का कारण स्कीम पर लगाई गई मोटर में तकनीकी खराबी होना बता रहे हैं। विभाग के मुताबिक वीरवार तक पेयजल आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अकसर नेता और सरकारी कर्मचारी यहां दो-दो योजनाएं लगने की दुहाई देते हैं लेकिन आए दिन पेयजल संकट उपजना और इसका तत्काल समाधान न मिलने से बाशिंदों को पेयजल समस्या से फिर भी दो चार होना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि एक योजना को शुरू हुए अभी एक साल ही हुआ है लेकिन फिर भी गर्मियों के दिनों में सबकुछ पुराने ढर्रे पर ही नजर आता है।

ऐसे में लोग पेयजल संकट से जूझने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी राकेश कुमार और जगमोहन ने बताया कि अभी तो पीने के पानी पर संकट है। जनप्रतिनिधि दुहाई देने के साथ-साथ इसे बहाल कराने में भी प्रयास करें, जिससे अपर कोटलावासियों को भीषण गर्मी के बीच सुचारू रूप से पेयजल मिल सके।
विज्ञापन

कोट्स
आज हो जाएगी मोटर ठीक, आपूर्ति होगी बहाल
स्थानीय योजना में पेयजल आपूर्ति के लिए लगाई गई मोटर में खराबी आ गई। इस कारण पेयजल संकट पैदा हुआ है। इसके बावजूद विभाग अपने स्तर पर इसका समाधान कर रहा है। पेयजल आपूर्ति ज्यादा न सही थोड़ी कराने के प्रयास किए गए हैं। अब मोटर स्थापित कर दी गई है, वीरवार को इससे सुचारू पेयजल सुविधा फिर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

-राजेश शर्मा, एसडीओ, बसाल सब डिविजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें