फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विराट धार्मिक सम्मेलन में उमड़ा भक्तों का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। रुद्रानंद सेवक मंडल दौलतपुर चौक का आठवां विराट धार्मिक सम्मेलन रविवार को कॉलेज मैदान में आयोजित किया गया। इसमें भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सर्वप्रथम श्रीरामचरित मानस हृदय स्वरूप (सुंदरकांड पाठ) और संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद श्रीराम लीला मैदान से सम्मेलन स्थल तक ठाकुरजी की पालकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


इसमें कलश उठाए महिलाएं और रुद्रानंद सेवक मंडल के पदाधिकारी नाचते-गाते भक्त आकर्षण का केंद्र रहे। उधर, श्रीश्री 1008 सुग्रीवानंद जी महाराज से लोगों ने कतारों में लगकर दर्शन करके लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रोफेसर शिव शर्मा की अगुवाई में सत्संगति एवं धर्म के सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। भक्तों से आह्वान किया गया कि नियमित रूप से प्रभु सिमरन करें और अपनी कमाई का एक निश्चित हिस्सा दीन दुखियों की सेवा में लगाएं।

उन्होंने बताया कि संगति से ही दोषगुण आते हैं। अपने आप को पवित्र रखें। अगर हमारा आचरण अच्छा नहीं तो हमारी जपी हुई मालाएं बेकार हैं। इसके साथ गीता का किया पाठ भी बेकार है। हमें कुसंगति से बचना चाहिए। इस दुनिया में आकर मनुष्य भजन करता रहता है और जब तक उसका भक्ति से अंत: करण शुद्ध नहीं हो जाता, तब तक प्रभु भक्ति नहीं मिलती।
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, भाजपा नेता सुशील कालिया, प्रो विजय, रुद्रानंद सेवक मंडल के प्रधान राजिंदर टीटू, अश्वनी अरोड़ा, संजीव शर्मा और पूर्व प्रधानाचार्य पीसी शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें