फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिले में झुलसाने धूप, पारा पहुंचा 38 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र में बीते दिनों बारिश का लगातार दौर जारी रहने के बाद अब तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरु कर दिया है। दोपहर के समय क्षेत्र में झुलसाने वाली धूप पड़ रही है।
विज्ञापन


लोग तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। तापमान में राहत का इंतजार करने वालों के लिए चिंता की बात यह है कि क्षेत्र में आने वाले कुछ दिन बारिश के आसार कम ही हैं। जानकारी के अनुसार जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 15.7 डिग्री रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.5 रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में 0.5 डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है लेकिन इससे न के बराबर राहत महसूस की जा रही है।

पहले जहां शाम के समय ठंडा मौसम लोगों को राहत दे रहा था। वहीं अब शाम के समय भी मौसम की गर्माहट कम नहीं हो रही है। उधर गेहूं की कटाई में जुटे किसान आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की प्रार्थना कर रहे हैं। पहले ही मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बीच गेहूं की फसल 50 प्रतिशत तक प्रभावित हो चुकी है। अगर गेहूं की कटाई के समय बारिश हुई तो शेष फसल भी बर्बाद हो जाएगी। मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। अभी बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें