हरोली क्षेत्र के वेदांता स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी व थाना प्रभ
हरोली (ऊना)। हरोली पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र के वेदांता स्कूल में नशे के खिलाफ अलख जगाई। नशे के दुष्प्रभावों और ट्रैफिक नियमों पर आधारित इस अभियान के तहत हरोली उपमंडल के हर विद्यार्थी को जागरूक करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम हरोली पुलिस की ओर से करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में नशे के व्यापारियों को पकड़ने के साथ स्कूली बच्चों, कॉलेज और आईटीआई के बच्चों को नशे के खिलाफ शिक्षित करने का जिम्मा भी हरोली पुलिस बखूबी निभा रही है। हरोली थाना प्रभारी सुनील सांख्यान के नेतृत्व में हरोली पुलिस टीम वेदांता स्कूल पहुंची और पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों, ट्रैफिक नियमों तथा साइबर क्राइम से बचने के तरीकों का पाठ पढ़ाया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापक वर्ग और करीब 100 विद्यार्थी उपस्थित रहे। थाना प्रभारी ने बच्चों को बताया कि कैसे इस उम्र में जिज्ञासा वश या दोस्तों के बोलने पर युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। संवाद