फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: संतोषगढ़ बस अड्डे के पास से स्कूटी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। संतोषगढ़ बस अड्डे के पास एक स्कूटी चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय पुलिस ने स्कूटी मालिक की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरेंद्र कुमार निवासी चढ़तगढ़ तहसील ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 27 मार्च को उसका बेटा गांव से प्रतिदिन की तरह संतोषगढ़ बस अड्डे तक स्कूटी पर आया।
विज्ञापन


उसने स्कूटी बस अड्डे के बाहर खड़ी की और आनंदपुर साहिब कॉलेज चला गया लेकिन शाम को जब उसका बेटा लौटा तो स्कूटी बस अड्डे के बाहर नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने आसपास स्कूटी की तलाश की और सीसीटीवी की मदद भी ली लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें