फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सड़क हादसे में किशोर की मौत, परिजनों ने किया चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। नंगल-भलाण मुख्य मार्ग पर स्थित गांव मजारा में रविवार रात 15 वर्षीय किशोर की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने गांव गोहलणी के निकट चक्का जाम कर दिया। इस दौरान परिजनों और अन्य लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गांव गोहलणी के सरपंच नाझर सिंह और कामरेड हरी चंद सहित अन्य प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने कहा कि नंगल में फ्लाई ओवर का निर्माण चला होने के कारण नंगल और हिमाचल से चंडीगढ़, यहां से नंगल आने वाली पूरे ट्रैफिक को वाया भलाण होकर भेजा जा रहा है। इस कारण सड़क पर आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार रात मजारा के शाम लाल का इकलौता बेटा बलराम बहन के साथ एक्टिवा पर सवार होकर गांव की ओर आ रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने इनकी एक्टिवा को चपेट में ले लिया। इस हादसे में बलराम की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल उसकी बहन निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। नंगल पुलिस ने मौके पर पहुंच प्रदर्शनकारियों से बात कर जाम खोलने की अपील की। वहीं स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर स्थानीय तहसीलदार पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें एक मांगपत्र सौंपकर मार्ग पर पुलिस कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें