अंब(ऊना)। पुलिस ने अंब में एक व्यक्ति से 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अदालत से आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की ऊना रोड पर जल शक्ति विभाग कार्यालय के निकट तलाशी ली गई, तो उससे चिट्टा बरामद किया गया। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि आरोपी मनप्रीत होशियारपुर का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।