अंब (ऊना)। गोकुल मोंटेसरी स्कूल नैहरियां में भारतीय लोकतंत्र की सबसे छोटी संसद का चुनाव करवाया गया। इसमें कक्षा तीसरी से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों ने मतदान करके हेड ब्वाॅय और हेड गर्ल का चुनाव किया। हेड ब्वाॅय के लिए कक्षा के अक्षित और बारहवीं कक्षा के ऋषभ जायसवाल और हेड गर्ल के लिए ग्यारहवीं कक्षा की अनिष्का और बारहवीं कक्षा की आस्था को उम्मीदवार बनाया गया। चुनावी प्रक्रिया में अक्षित बहुमत प्राप्त करके हेड ब्वाॅय बने और हेड गर्ल के चुनाव में आस्था ने बहुमत प्राप्त किया। इस मौके पर स्कूल के निदेशक राकेश ठाकुर ने बच्चों को लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया की महता के बारे में बताया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप शर्मा सहित अन्य स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे। संवाद