फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल पर कर्ज बढ़ा, बेरोजगारी कम नहीं हुई : अनिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। आम आदमी पार्टी जिला सचिव अनिल मनकोटिया ने कहा कि जब जयराम की भाजपा सरकार ने प्रदेश में सत्ता संभाली तो प्रदेश पर लगभग 47,000 करोड़ का कर्ज कांग्रेस सरकार छोड़ कर गई। पिछले लगभग पांच साल में जयराम सरकार ने यह कर्ज लगभग 70,000 करोड़ के पार पहुंचा दिया।
विज्ञापन

इस दौरान न तो हिमाचल में बेरोजगारी कम हुई, न ही महंगाई। आम आदमी को किसी भी क्षेत्र में इस कर्ज से कोई फायदा नहीं हुआ। अब सवाल यह पैदा होता है कि इतना कर्ज लेने के बाद भी पैसा कहां खर्च हुआ। मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश की जनता को पूरे पैसे का हिसाब दें।
हिमाचल की भाजपा सरकार ने अपने चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाया और प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। हिमाचल की जनता की खून पसीने की कमाई से टैक्स के तौर पर इकट्ठा किया गया पैसा चुनावी दौर में भाजपा की चुनावी रैलियों में पानी की तरह बहाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें