फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Critical Care Unit: ऊना में क्रिटिकल केयर यूनिट के बनने का मार्ग प्रशस्त, कैबिनेट में लगी मुहर

Thu, 06 Oct 2022 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में वीरवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
 
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का ढांचा और सुदृढ़ होने जा रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना, पीजीआई सेटेलाइट सेंटर, एमसीएच की सौगातों के बाद यहां क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) के बनने का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में वीरवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन

सीसीयू के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में बनकर तैयार हुए एमसीएच के साथ खाली पड़ी 1,800 स्क्वॉयर मीटर भूमि का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था।

इस भूमि पर क्रिटिकल केयर यूनिट की स्थापना के लिए सरकार ने हामी भर दी है। यूनिट के स्थापित होने के बाद गंभीर बीमारियों के मरीजों को और अच्छा इलाज मिलेगा। यहां पर मरीजों के लिए 50 बिस्तरों की सुविधा और अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस उपकरण उपलब्ध होंगे।

बीमार होने के बाद गंभीर हालत होने पर मरीज सीधे इस यूनिट मेें शिफ्ट होंगे। जिसके बाद यहां तैनात स्टाफ उनकी गंभीर बीमारी का इलाज करेगा। उधर सीएमओ डॉ मंजू बहल ने बताया कि इस यूनिट के आने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी। मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें