फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान गिरा दिया, लेकिन तीन साल बाद भी नहीं मिला लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जोल (ऊना)। उपतहसील जोल के तहत तलमेहड़ा के एक गरीब परिवार को तीन सालों से प्रधानमंत्री आवास योजना लाभ नहीं मिल पाया है। परिवार को स्लेटपोश मकान गिर गया था। इस पर पीएम आवास योजना की सूची में परिवार का नाम दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तीन साल पहले 45 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र स्व. सीताराम का स्लेट पोश मकान गिर गया था और रहने को एक भी कमरा नहीं बचा। प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम होते हुए भी इस परिवार को पक्के छत की सौगात नहीं मिल पाई है। राकेश कुमार का कहना है कि वह कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों के पास चक्कर काट कर थक चुका है। राकेश कुमार मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है।
विधायक बलवीर सिंह ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है। इस गरीब परिवार को जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा। वहीं, खंड विकास अधिकारी बंगाणा यशपाल सिंह परमार का कहना है कि इस परिवार का नाम वेटिंग लिस्ट में है और जैसे ही विभाग की ओर से मंजूरी आती है तो इनका मकान बना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें