ऊना। हिम आंचल पेंशनर्स संघ जिला ऊना की बैठक सोमवार को निजी होटल में सोमवार को हुुई। इसकी अध्यक्षता संघ के प्रदेश संरक्षक रमेश भारद्वाज ने की। बैठक में संघ के द्विवार्षिक चुनाव करवाने पर विमर्श हुआ। इसमें सर्वसम्मति से राजकुमार शर्मा को प्रधान चुना गया। जबकि देसराज मेहता को महासचिव और रामपाल धीमान को वित्त सचिव चुना गया। शेष कार्यकारिणी के गठन के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया। चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए रमेश भारद्वाज और प्रदेश वित्त सचिव ओमराज कंवर बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहे। इससे पूर्व महासचिव देसराज मेहता ने बालासोर रेल दुर्घटना में मारे गए रेल यात्रियों और दिवंगत पेंशनर्स की जानकारी दी। चुनाव प्रक्रिया से पूर्व जिला वित्त सचिव रामपाल धीमान ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वयोवृद्ध पेंशनर राजन, गुरदास राम, ईश्वर दास बस्सी, पूर्व संयुक्त निदेशक जीआर चौधरी, विजय कुमार, मदन लाल, ऊना खंड से रोशनलाल चौधरी, बलदेव धीमान, रामपाल शर्मा, अंब ब्लाॅक से कैलाश चंद, देवराज शांडिल, जगदीश राम चौधरी और बंगाणा ब्लाॅक से अशोक धीमान व राकेश संदल सहित अन्य पेंशनर्स मौजूद रहे।