दौलतपुर चौक (ऊना)। इंडियन एक्स सर्विस मेन लीग यूनिट-28 अंब-दौलतपुर चौक की बैठक सोमवार को हुई। इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत कैप्टन सुनील परमार ने की। इस मौके पर्यवेक्षक कैप्टन शक्ति चंद अध्यक्ष ऊना यूनिट विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस दौरान पूर्व में लीग के चेयरमैन सेवानिवृत सूबेदार मेजर पूर्ण चंद और कैप्टन गुरमीत सिंह के नामों पर चर्चा हुई। सूबेदार मेजर पूर्ण चंद ने सेवानिवृत कैप्टन गुरमीत के पक्ष में अपना नाम वापिस ले लिया। इसके बाद कैप्टन गुरमीत सिंह को लीग का अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सूबेदार मेजर पूर्ण चंद को चीफ पेटरन, कैप्टन सुनील परमार को उपाध्यक्ष, कैप्टन वरिंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, सूबेदार जसवीर सिंह को महासचिव, सूबेदार हरमेश राणा, सूबेदार मेजर शमशेर कुमार, कैप्टन वतन सिंह और रमेश ठाकुर को सलाहकार नियुक्त किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त लीग के चेयरमैन कैप्टन गुरमीत सिंह ने पूर्व सैनिकों को मनोनीत करने पर आभार जताया। संवाद