फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नहर में कूदे युवक का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के रोहित का शव नंगल डैम के पास नहर से बरामद किया गया। गोताखोर नौ दिन से उसकी तलाश कर रहे थे। रोहित ने भाखड़ा नंगल को जाने वाली नहर में बीती सात मई को ओलिंडा पुल से छलांग लगा दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। रोहित निवासी गांव परोइयां का रहने वाला था। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस और गोताखोरों की टीम ने युवक का शव नंगल से बरामद किया है। पुलिस जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें