ऊना। जिला पुलिस ने अवैध खनन पर दो वाहनों का चालान कर जुर्माने के रूप में कुल 9,200 रुपये प्राप्त किए। वहीं यातायात नियमों की अवहेलना करने पर कुल 91 चालान किए गए। इसमें से तीन चालानों का मौका पर ही निपटारा कर जुर्माने के रूप में कुल 1,500 रूपये प्राप्त किए गए।