नंगल। सिविल अस्पताल से आठ मई की रात डॉक्टर की गाड़ी का शीश तोड़कर पर्स चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा आरोपी अभी फरार चल रहा है।
पकड़े गए युवक ने कार का शीशा तोड़ पर्स चुराने की बात कबूल करते हुए कहा कि उनकी बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया था। पैसे न होने के कारण वह पेट्रोल चोरी करने के लिए गाड़ी के पास आए। इस दौरान गाड़ी में पड़ा पर्स देख उनकी नीयत बदल गई। इसके बाद उन्होंने गाड़ी का शीशा तोड़कर पर्स चुराया।
थाना प्रभारी सब इंसपेक्टर दानिशवीर सिंह ने बताया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो लोगों में एक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान तन्नू मलिक पुत्र भूषण मलिक निवासी सरकारी कलौनी ईबी ब्लॉक नंगल के तौर पर हुई है। इसका एक साथी अभी फरार है।