ऊना। थाना बंगाणा के तहत बौल क्षेत्र में एक कार सवार से 5.24 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना बंगाणा की पुलिस टीम रविवार को देर रात 11: 00 बजे बौल क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान एक पंजाब नंबर की कार आई और पुलिस को देख चालक ने गाड़ी रोक ली। पुलिस से बचने के लिए कार चालक पास के होटल में गाड़ी लेकर चला गया। पुलिस ने भी उसका पीछा किया। इसके बाद आरोपी होटल के एक कमरे में घुस गया। पुलिस की टीम भी आरोपी के पास पहुंची और शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक लिफाफे से 5.24 हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है।