ऊना। गुरु रविदास महासभा जिला इकाई ऊना की बैठक रविवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान शकुंतला संधू ने की। इस दौरान भारत रत्न डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को जिला मुख्यालय पर मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
समारोह का आयोजन एमसी पार्क के सामने स्थित खाली मैदान 14 अप्रैल को होगा। बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि डॉ भीमराव आंबेडकर ने देश के संविधान को बनाने में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद ही देश को नई दिशा और दशा मिली। इस दौरान सभा की तरफ से रक्तदान शिविर भी आयोजित होगा।
कार्यक्रम के दौरान जिलेभर के लोग भाग लेंगे। बैठक में विशेष रूप से डॉ केआर आर्य, सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर मेलाराम, रामदास संधू, त्रिलोक संधू, रमेश बंगा, रामदास और पवन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।