फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना-होशियारपुर सड़क मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के खौफ में जारी है वाहनों का सफर, सड़क से नहीं हटाया गया मलबा
विज्ञापन

प्रतिदिन आलू का बीज और मक्की लेकर आवाजाही कर रहे सैकड़ों वाहन सवार

संवाद न्यूज एजेंसी


ऊना। ऊना से होशियारपुर जाने वाला मुख्य सड़क मार्ग इन दिनों लोगों के लिए परेशानी और खतरे का सबब बना हुआ है। घालूवाल के आगे कई स्थानों पर सड़क अवरुद्ध पड़ी है, जिस कारण लोगों को वैकल्पिक मार्ग से गुजरना पड़ रहा है। इससे न केवल यात्रा का समय दोगुना हो रहा है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा पर भी संकट मंडरा रहा है। वनखंडी क्षेत्र में पिछले करीब 20 दिन से बीच सड़क पर मलबा गिरा पड़ा है, जिसे अभी तक पूरी तरह नहीं हटाया गया। खराब सड़क और फिसलन भरी मिट्टी के कारण आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। बीते वीरवार को एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रेलिंग से टकरा गई। गनीमत रही कि रेलिंग ने बस को रोक लिया और बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय वाहन चालकों और यात्रियों अमित कुमार, विनोद कुमार, रामपाल, विकास कुमार, देसराज और मदनलाल ने बताया कि इस मार्ग की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन विभागीय स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। घालूवाल के आगे भदसाली पुल पहले ही क्षतिग्रस्त है और जैसे ही यात्री वैकल्पिक मार्ग से वनखंडी क्षेत्र में पहुंचते हैं, उन्हें और भी खराब सड़क का सामना करना पड़ता है। प्रतिदिन इस मार्ग से आलू का बीज और मक्की लेकर सैकड़ों वाहन सवार आवाजाही करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल हिमाचल ही नहीं, बल्कि पंजाब क्षेत्र में भी इस सड़क की स्थिति खराब है। उन्होंने एनएचएआई से मांग की है कि स्थिति पर तुरंत संज्ञान लेकर सड़क को दुरुस्त किया जाए, ताकि बड़ा हादसा टल सके। इस बारे में लोक निर्माण विभाग (एनएच विंग) के एसडीओ राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर मलबा हटा दिया जाएगा। विभाग की टीमें राहत कार्यों में लगी हुई हैं और यदि मौसम अनुकूल रहा तो जल्द ही यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें