फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में बुधवार को सामने आए कोरोना के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने जिले भर में स्वास्थ्य खंड अधिकारियों को सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों के एहतियातन कोरोना टेस्ट करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा लोगों से भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में मास्क का प्रयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मामले ने दस्तक दे दी है। इस मामले के बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने लोगों से भी कोरोना को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। बीते कई दिन से जिला कोरोना मुक्त चल रहा था। इस दौरान कोरोना का कोई भी एक्टिव केस नहीं था। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लिए गए कोरोना सैंपल में एक मामला पॉजिटिव आने के बाद विभाग ने एहतियातन जुकाम और बुखार के मरीजों की कोरोना जांच करने के लिए मुहिम शुरू करने के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है।
वर्तमान समय में स्वास्थ्य विभाग रोजाना औसतन 50 के करीब कोरोना के टेस्ट कर रहा है। आने वाले दिनों में अगर कोरोना के मामलों में इजाफा होता है तो विभाग सैंपलिंग की संख्या को बढ़ा सकता है। जिले में अभी तक करीब 19,812 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा अभी तक 283 कोरोना पीड़ितों की मौत हो चुकी है। दूसरी तरफ कोरोना के बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण भी लगातार कर रहा है। इसके लिए भी विभिन्न स्थानों पर वैक्सीनेशन शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मंजू बहल ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं तो उसे तुरंत अस्पताल में जाकर टेस्ट करवाना चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें