फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा अस्पताल में शुरू होगी अल्ट्रासाउंड सुविधा

Fri, 20 Sep 2024 02:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
बंगाणा में रोगी कल्याण समिति की बैठक के दौरान विधायक विवेक शर्मा से मिलते हुए लोग। संवाद
विज्ञापन
बंगाणा(ऊना)। उपमंडलाधिकारी बंगाणा के सभागार कक्ष में वीरवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने की। बैठक में बंगाणा अस्पताल के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और समिति द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि बंगाणा नागरिक अस्पताल में जल्द अल्ट्रासाउंड की सुविधा होगी। इससे मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। इसके अलावा अस्पताल में कैंटीन भी खोली जाएगी। कहा कि बड़सर के बाद बंगाणा में ही नागरिक अस्पताल है। 20 किलोमीटर के दायरे में इस अस्पताल के साथ हजारों परिवार जुड़े हैं। जनता की मांग पर हमने नागरिक अस्पताल में और स्टाफ मुहैया भी करवाया है, ताकि जनता को और ज्यादा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले। यह कदम क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में सरकार क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। बैठक के बाद विधायक ने अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
इस मौके पर उपमंडल अधिकारी सोनू गोयल, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार, रोगी कल्याण समिति की सदस्य नीना कुमारी, कांग्रेस ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा, बीडीसी सदस्य जोगिंद्र देव आर्य, उपप्रधान अजय कुमार सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचित्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें