फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नशे की पुड़ियां लेकर होशियारपुर से लौट रहे दो युवक गगरेट में गिरफ्तार

Sat, 28 Sep 2024 02:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गगरेट(ऊना)। नशा माफिया के विरुद्ध जिला पुलिस द्वारा छेड़े गए विशेष अभियान के तहत गगरेट पुलिस ने होशियारपुर से नशे की पुड़ियां लेकर लौट रहे दो युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस बावत दोनों युवकों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनका मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है। होशियारपुर से नशे का सामान लेकर आने वालों के लिए गगरेट पुलिस ने गगरेट कस्बे में ऐसा बेरीकेड लगाया है कि आए दिन नशा लेकर आने वाले पुलिस का शिकार बन रहे हैं। शुक्रवार को भी शिवबाड़ी के समीप गगरेट पुलिस ने नाका लगाया हुआ था, तो दो युवक मोटरसाइकिल संख्या एचपी 55सी 7832 पर आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों युवक घबरा गए। इस पर पुलिस ने जब शक के आधार पर उनकी तलाशी ली, तो उनके पास से 2.16 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। युवकों की पहचान जतिन गांव सलियाल, तहसील नादौन, जिला हमीरपुर व रोहित कुमार गांव बंगेड़, तहसील ज्वालाजी, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें