फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिट्टे के साथ हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गगरेट (ऊना)। मादक द्रव्य पदार्थों के विरुद्ध गगरेट पुलिस की ओर से छेड़े गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने हमीरपुर जिला के दो युवकों से 5.03 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है। गगरेट पुलिस ने मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को गगरेट पुलिस की एक टीम इलाके की गश्त पर थी। पुराना अंब रोड पर एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने उसे रोक कर जब तलाशी ली तो उसके पास से 5.03 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। युवकों की पहचान आकाश निवासी बड़ा ग्राम तहसील डटवाल जिला हमीरपुर और शशि जसवाल निवासी घोड़ी धबीरी तहसील डटवाल जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। डीएसपी डाॅ वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए थे और क्या दोनों युवक महज पैडलर हैं या इस धंधे में खुद भी संलिप्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें