फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पानी के दुरुपयोग पर दो टुल्लू पंप और 25 बंडल पाइप जब्त

Tue, 28 Apr 2026 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नारी (ऊना)। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता जा रहा है, पीने के पानी की दिक्कत भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में पानी का दुरुपयोग और दिक्कत न हो, इसके लिए जल शक्ति विभाग पूरी तरह सतर्क हो चुका है। इसी कड़ी में जल शक्ति विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है जिससे जनता में हड़कंप मच गया है। एसडीओ रविंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम में जेई राजीव कुमार तथा अन्य कर्मचारियों ने चलोला के वार्ड एक और चार का अचानक दौरा किया। इस दौरान लोग घरेलू कनेक्शन से खेतों में लगाई हुई सब्जियों तथा पशुओं के लिए चारा आदि को पानी लगा रहे थे। बाकी गांव पानी पीने के लिए तरस रहा था। टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए दो टुल्लू पंप और 25 बंडल रबड़ पाइप को जब्त किए। एसडीओ सबडिवीजन बसाल ने बताया कि कुछ दिनों से इस गांव के लोगों द्वारा पीने का पानी न आने की शिकायतें आ रही थीं। इस पर संज्ञान लेते हुए टीम ने चलोला गांव का दौरा कर यह कार्रवाई अमल में लाई है। उन्होंने बताया कि उचित कार्रवाई कर गांव में पानी की सप्लाई सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें