फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अवैध खनन पर लूणखरी खड्ड में दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

विज्ञापन
लूणखरी खड्ड में जब्त ट्रैक्टर ट्रॉली। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। पुलिस ने रविवार को अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लूणखरी खड्ड में दबिश दी। पुलिस ने मौके पर दो ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिए। इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने अपनी टीम के साथ किया। रोहित चौधरी ने बताया कि वर्तमान में बरसात का दौर चल रहा और खड्डों में पानी का बहाव तेज रहता है। इसके बावजूद कुछ लोग ट्रैक्टरों की मदद से अवैध खनन करने का जोखिम उठा रहे। उन्होंने कहा कि यह गतिविधि न केवल गैरकानूनी बल्कि जान के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है।उन्होंने स्पष्ट किया कि थाना बंगाणा पुलिस अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। पुलिस की ओर से समय-समय पर ऐसे संवेदनशील इलाकों में गश्त और निगरानी की जा रही है। जब्त किए गए ट्रैक्टरों को पुलिस थाना बंगाणा लाया गया और चालकों के खिलाफ नियमानुसार मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें