फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जटहेड़ी के दो छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप में पाया मुकाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जटेहडी स्कूल के दो छात्राओं ने नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप में सफलता का परचम लहराया है। आदित्य शर्मा पुत्र राजीव कुमार ने 119 अंक प्राप्त कर दूसरा और रक्षिता ठाकुर पुत्री अजय कुमार ने 103 अंक लेकर मेरिट लिस्ट में बारहवां स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर पूरे जटहेडी और कुटलैहड़ क्षेत्र में खुशी की लहर है। दोनों ही छात्रों ने इस सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों के मार्गदर्शन और मेहनत को दिया। स्कूल की ओर से दोनों छात्रों को स्मृति चिह्न और नकद प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। एसएमसी प्रधान कुलदीप कुमार ने भी छात्रों को बधाई दी और कहा कि पाठशाला जटहेड़ी का पूरा स्टाफ मेहनती और कर्मठ है। कार्यवाहक प्रिंसिपल शशि पाल ने अध्यापकों और परिजनों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें