नंगल। नंगल श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर गांव दड़ोली के निकट हुए सड़क हादसे में दो विद्यार्थियों के घायल होने की जानकारी मिली। इनमें से एक विद्यार्थी की गंभीर हालात को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। जबकि दूसरे का उपचार नंगल के किसी निजी अस्पताल में चला हुआ है।
जानकारी के अनुसार दो छात्र गौरव और साहिल अपर दड़ोली से अपनी बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान गांव दड़ोली बस स्टैंड के निकट चंडीगढ़ से हिमाचल की ओर जा रही कार से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों छात्र बुरी तरह घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों नरेश कुमार और साहिल के अनुसार कार चालक ने छात्रों को बचाने का प्रयास तो किया, लेकिन इसके बावजूद हादसा हो गया। उधर, कार चालक अजय ने कहा कि चंडीगढ़ से अपने घर हिमाचल जा रहा था। इसी दौरान दो लड़के सड़क के बीचोंबीच आ गए। जांच अधिकारी एएसआई राकेश कुमार ने कहा कि दोनों घायलों के दादा सीताराम ने फिलहाल किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई न करवाने की बात कही है। क्योंकि कार मालिक उनकी पूरी तरह मदद कर रहे हैं। संवाद