फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हरोली क्षेत्र में दो सड़क हादसे, एक की मौत

Wed, 31 Jul 2024 03:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। उपमंडल हरोली के विभिन्न जगह पेश आए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति जख्मी है। गंभीर हालत में घायल व्यक्ति को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मृतक व्यक्ति की पहचान बलवीर सिंह पुत्र सगली राम निवासी अप्पर बढेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पहला हादसा उपमंडल हरोली के खड्ड गांव में ऊना-गगरेट सड़क मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के समीप पेश आया, जहां 45 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। दौलतपुर निवासी अमरीक सिंह मंगलवार रात्रि खड्ड गांव से बाइक पर गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में घायल अमरीक सिंह को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरा हादसा हरोली-रामपुर पुल के समीप पेश आया। इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मंगलवार रात्रि को बलवीर सिंह निवासी अप्पर बढेडा हरोली-रामपुर पुल के समीप से गुजर रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में बलवीर सिंह को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों हादसों के संदर्भ में मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें