फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंबोटा में अवैध लकड़ी से लदी से दो पिकअप गाड़ियां जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। गगरेट पुलिस ने अंबोटा-होशियारपुर मार्ग पर अंबोटा में अवैध लकड़ी से भरी दो पिकअप गाड़ियां जब्त की हैं। इस संबंध में पुलिस ने चार व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती रात वह अपने परिवार सहित बोलेरो गाड़ी में रिश्तेदारों के घर से लौट रहा था। जब वह अंबोटा चौक से होशियारपुर बाईपास की ओर घर जाने के लिए मुड़ा, तभी शिववाड़ी से आशा देवी रोड की तरफ से दो पिकअप ट्रॉले निकले। इसी दौरान एक अन्य कार ने गलत साइड से निकलने की कोशिश की और उसकी गाड़ी से टकरा गई। पीड़ित ने तुरंत पीछा कर गाड़ी रुकवाई। चालक ने बताया कि उसकी गाड़ी गलती से लकड़ी से लदी पिकअप का पीछा करते हुए टकरा गई थी। थोड़ी देर बाद एक और कार मौके पर पहुंची और उसके चालक ने कहा कि लकड़ी से भरी पिकअप उसी की हैं, जिन्हें जाने दिया जाए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और दोनों पिकअप गाड़ियों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें