फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मां चिंतपूर्णी मंदिर के बाहर पकड़े गए दो जेबकतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के श्रद्धालुओं की जेब काटकर पंद्रह हजार रुपये निकाले, सीसीटीवी से पकड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार के दिन सुबह के समय सुरक्षाकर्मियों, सीसीटीवी कैमरा ऑपरेटर और सेवादार की होशियारी से दो जेबकतरे श्रद्धालुओं की जेब काटने में नाकाम रहे। दोनों जेबकतरे सुबह के समय मंदिर गर्भगृह के पास श्रद्धालुओं की जेबें काटने में लगे हुए थे। इस दौरान इन दोनों ने पंजाब के श्रद्धालुओं की जेब काटकर पंद्रह हजार रुपये निकाल लिए। जैसे ही श्रद्धालुओं ने इस बारे में मंदिर प्रशासन को जानकारी दी, मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली गई। इसमें दो संदिग्ध युवक भीड़ का फायदा उठाते हुए मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के पीछे बार-बार घूमते नजर आ रहे थे। इस पर मंदिर प्रशासन के सुरक्षाकर्मियों ने चौकसी बरतते हुए इन दोनों जेबकतरों को मौके पर धर दबोचा। इसके बाद इन्हें कंट्रोल रूम ले जाया गया और श्रद्धालुओं के 15000 रुपये भी उनसे बरामद कर श्रद्धालुओं को लौटा दिए गए। बताते चलें कि पकड़े गए युवक इससे पहले भी मंदिर में जेबें काटते हुए दबोचे जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें