फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घर में घुसकर मारपीट, महिला सहित दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। थाना गगरेट के तहत आते ब्रह्मपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की शिकायत मिलने पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार मनीष कुमार, निवासी गांव ब्रह्मपुर वार्ड-5, तहसील घनारी, जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पड़ोसी मुकेश कुमार अकसर इसके साथ बिना किसी कारण के गाली-गलौज और लड़ाई झगड़ा करता था। इससे तंग आकर उसकी मां ने करीब चार दिन पहले ग्राम पंचायत ब्रह्मपुर के प्रधान को आरोपी की शिकायत कर दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि बीते शनिवार रात को वह घर पर पहुंचा। उस समय घर पर उसकी माता और भाभी मौजूद थीं। कहा कि वह रसोई में खाना खा रहा था। इसी दौरान रात करीब साढ़े आठ बजे आरोपी मुकेश अपने साले, भतीजे एवं एक अन्य व्यक्ति के साथ उनके घर के आंगन में आया। आरोपी इसके साथ गाली-गलौज करने लगा। मनीष कुमार ने बताया कि जब उसने आरोपी को ऐसा करने से रोका तो उन्होंने मारपीट करना शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि मारपीट से वह जमीन पर गिर गया। उसकी माता ने आरोपियों के चंगुल से उसे छुड़ाया। बरामदे में मुख्य दरवाजा लगाकर अंदर बंद कर दिया। मनीष ने पुलिस को बताया कि आरोपी यहीं नहीं रुके और तलवारनुमा वस्तु से दरवाजे पर लगी जाली पर वार किए। जब उसकी माता ने आरोपियों को हटाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें