फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 7.14 ग्राम चिट्टा के साथ दो लोग काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अंब और ऊना शहर में की कार्रवाई
विज्ञापन

दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में पुलिस की ओर से दो स्थानों पर नशा तस्करों के खिलाफ दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस ने 7.14 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामलों में दो लोगों के खिलाफ केस दर्जकर जांच तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस ने ऊना हमीरपुर सड़क मार्ग पर रेड लाइट चौक के पास कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे खड़े व्यक्ति से पूछताछ की। इस दौरान व्यक्ति ने अपनी जैकेट की दाहिनी जेब से एक पुड़िया जैसी वस्तु निकालकर नीचे फेंकी और पांव के नीचे छिपा ली। पुलिस ने उस पुड़िया को उठाया और जांच में उसके अंदर चिट्टा मिला। इसका वजन 4.08 ग्राम पाया गया। आरोपी की पहचान रोहित कुमार (26) निवासी गांव टिक्कर रजपूतां तहसील बडसर जिला हमीरपुर के तौर पर हुई। दूसरे मामले में पुलिस ने अपर अंदौरा में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति से 3.06 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस टीम ने अपर अंदौरा स्वां नदी के थोड़ा पीछे सड़क पर एक व्यक्ति पैदल आया, जो सामने पुलिस पार्टी को देख कर एकदम पीछे मुड़ने लगा। शक के आधार पर जांच करते पर उसकी पेंट से एक लिफाफा बरामद हुआ। इसमें चिट्टा पाया गया। इसका वजन 3.06 ग्राम पाया गया। पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार निवासी गांव व डाकघर कलरुही तहसील अंब जिला ऊना के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि दोनों मामलों की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें