फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दिल्ली से सुरक्षित मिले दो लापता बच्चे

Tue, 22 Sep 2026 11:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। छपरोह कलां क्षेत्र से 14 सितंबर को लापता हुए दो बच्चे बंगाणा पुलिस ने सोमवार को दिल्ली से सुरक्षित तलाश कर लिया। पुलिस टीम दोनों बच्चों को हिमाचल वापस ला रही है। पुलिस के अनुसार 15 सितंबर को 14 साल की बच्ची की माता ने थाना बंगाणा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी बेटी और उसके देवर 10 साल का बेटा कहीं चले गए और वापस नहीं लौटे। बच्चों की तलाश के लिए एसएचओ बंगाणा ने एएसआई बलवंत सिंह के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी दीपक कुमार और आरक्षी रोहित कुमार की टीम गठित की। पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मानव खुफिया तंत्र की मदद से बच्चों की तलाश शुरू की। लगातार कार्रवाई के बाद पुलिस टीम ने दोनों बच्चों को सोमवार, 21 सितंबर को दिल्ली से सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस मामले में आगामी जांच और आवश्यक कार्रवाई कर रही है। एएसपी ऊना अजय राणा ने मामले की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें