फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी मंदिर में गुम हुए दो आईफोन लौटाए

Sun, 18 Oct 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड इंचार्ज जगीरी लाल ने तत्परता दिखाते हुए दो महिला श्रद्धालुओं के गुम हुए आईफोन ढूंढकर उन्हें लौटा दिए। जालंधर निवासी शीला का आईफोन दो दिन पहले, जबकि होशियारपुर निवासी सुरेंद्र कौर का मोबाइल शनिवार सुबह मंदिर परिसर में गुम हो गया था। दोनों महिलाओं ने इसकी शिकायत होमगार्ड इंचार्ज से की। इसके बाद मोबाइल तलाश कर कंट्रोल रूम में दोनों महिलाओं को सुरक्षित सौंप दिए गए। मोबाइल वापस मिलने पर महिलाओं ने होमगार्ड जवानों का आभार जताया। नवरात्र के दौरान जगीरी लाल की ईमानदारी और मुस्तैदी की सराहना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें