फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शारदीय नवरात्र में दो लाख श्रद्धालु पहुंचे चिंतपूर्णी मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर में चढ़ा डेढ़ करोड़ से अधिक नकद चढ़ावा
विज्ञापन

नवरात्र महापर्व पर बढ़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, पिछले साल से 15 लाख ज्यादा चढ़ा चढ़ावा
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। शारदीय नवरात्र में मां छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में भक्ति और श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। नौ दिन चले उत्सव के दौरान करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और श्रद्धाभाव से नकद चढ़ावा मां के चरणों में चढ़ाया। मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि इस बार नवरात्रों में मंदिर को एक करोड़ पांच लाख रुपये का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के मुकाबले 15 लाख रुपये अधिक है। नवरात्र में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु विभिन्न राज्यों से पहुंचे। मंदिर प्रांगण को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया था। दर्शन और पूजा के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गईं, वहीं बुजुर्गों और दिव्यांग भक्तों के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए। मंदिर अधिकारी ने बताया कि मंदिर की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें