फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वार्ड तीन में भूस्खलन से दो मकानों को खतरा, दहशत का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम टीम ने किया प्रभावित क्षेत्र का दौरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में लगातार हो रही बारिश से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। वीरवार को ऊना शहर के वार्ड तीन गलुआ में गुरुद्वारा के पास भूस्खलन हो गया, जिससे दो मकानों को खतरा पैदा हो गया। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। भारी बरसात से जिले में मकानों और पशुशालाओं के गिरने के मामले भी सामने आ रहे हैं। गलुआ क्षेत्र की ऊंचाई वाली बस्ती सबसे ज्यादा प्रभावित है। कुछ घरों के नीचे से मिट्टी खिसक जाने से स्थिति गंभीर हो गई है। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि भूमि निजी है और यहां डंगा लगाने की जरूरत है। प्रभावित परिवारों ने ढांक को बचाने के लिए तिरपाल लगाई है। स्थानीय लोग प्रशासन और सरकार से उचित कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि टीम ने मौके का दौरा कर दिशा-निर्देश दिए हैं। नगर निगम से जो भी मदद संभव होगी, की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें