फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंबोटा काॅलेज की दो पूर्व छात्राओं को गोल्ड मेडल से किया सम्मानित

विज्ञापन
गोल्ड मेडल के साथ पचास हजार रुपए की पुरस्कार राशि के साथ बहुतकनिकी संस्थान अम्बोटा की छात्राएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। डाॅ. बीआर आंबेडकर बहुतकनीकी संस्थान अंबोटा की दो पूर्व छात्राओं काजल (कंप्यूटर साइंस) और प्रेम लता (वास्तुकार) को राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर में आयोजित कार्यक्रम में गोल्ड मेडल और 50,000 रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। काजल ने प्रदेश भर में टॉप करने के अलावा दसवीं और केंद्र सरकार की प्रगति योजना में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रेम लता भी प्रदेश स्तर पर टॉप रही हैं और वर्तमान में चंडीगढ़ में नौकरी कर रही हैं।संस्थान के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है और डिप्लोमा कोर्स कर आसानी से रोजगार पाया जा सकता है। वर्तमान में संस्थान में चार डिप्लोमा कोर्स में लगभग 502 विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें