फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गगरेट में बिना परमिट लकड़ी से लदीं दो गाड़ियां पकड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस जांच में दस्तावेज प्रस्तुत करने में रहे विफल
विज्ञापन

अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें : सुरेंद्र शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। पुलिस ने सोमवार शाम को क्षेत्र में लकड़ी से लदी दो गाड़ियां पकड़ने में सफलता हासिल की है। गगरेट पुलिस ने अंबोटा स्थित पॉलीटेक्निकल रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन से बिना परमिट और दस्तावेज के लकड़ी बरामद की। इसका चालक हुसैन मोहम्मद पुत्र दिलबाग मोहम्मद निवासी दियोली लकड़ी परिवहन के लिए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहा। इसके चलते पुलिस ने भारतीय वन अधिनियम की धारा 41-42 और धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया। वहीं, दौलतपुर चौक पुलिस ने पिछली रात को मवा कहोलां में नाकेबंदी के दौरान पिकअप में लदी बिना परमिट और अन्य दस्तावेजों के लकड़ी बरामद की है। इसे कृष्ण लाल पुत्र रुलदा राम निवासी लब्बर डाकघर नरंगपुर तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर चला रहा था। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई वन संरक्षण कानून के उल्लंघन और अवैध लकड़ी व्यापार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस उपाधीक्षक ऊना सुरेंद्र शर्मा ने जनता से आग्रह किया है कि वे वन संपदा की सुरक्षा के लिए सहयोग करें और अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें