नंगल। नंगल-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव रायपुर के निकट दो कारों में जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस हादसे पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एक कार चालक नशे की हालात में ओवरटेक करते सीधी टक्कर मारूति कार को मार दी। इससे मारूति कार में सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नंगल में भर्ती करवाया गया यहां दोनों का उपचार चला हुआ है। इन दोनों घायलों की फिलहाल पहचान नहीं हुई। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस नशे में कार चालक को थाने ले गई और जांच शुरू कर दी है।