फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जमीन विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट, चार पर केस दर्ज

Sat, 03 May 2025 05:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
घनारी (ऊना)। गगरेट थाना क्षेत्र के घनारी गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच झगड़ा बढ़कर मारपीट में बदल गया। इस संबंध में पुुलिस ने मनीष कुमार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में मनीष ने आरोप लगाया है कि एक मई को उसके छोटे भाई रजनीश, उसकी पत्नी पूजा, बेटे मृदुल और छोटे भाई विनोद की पत्नी श्वेता ने मिलकर उसके (मनीष) और उसकी पत्नी प्रवीता के साथ मारपीट की। आरोपियों ने उनके घर में घुसकर गाली-गलौच की और ईंट-पत्थर से हमला किया है। इससे मनीष को सिर और मुंह, जबकि प्रवीता को छाती और चेहरे पर चोटें आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उप निरीक्षक रमेश कुमार कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें