राजकीय प्राथमिक पाठशाला डूहकी स्कूल के विद्याथियों का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन होने पर स्
- फोटो : संवाद
नंदपुर(ऊना)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला डूहकी के दो होनहार विद्यार्थियों रिहान खान और अनाया ने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर मेरिट सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। मुख्य शिक्षिका नेहा देवी, अध्यापिका पूजा देवी, नेहा और साफिया बीबी ने बच्चों को समय-समय पर उचित मार्गदर्शन, अतिरिक्त अभ्यास और मानसिक प्रोत्साहन प्रदान किया। शिक्षकों की मेहनत और बच्चों की लगन ने मिलकर इस सफलता की कहानी लिखी। मुख्य शिक्षिका नेहा देवी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है।