फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बीटन में खैर के 27 मोच्छों के साथ दो काबू

Thu, 19 Sep 2024 03:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत बीटन में वन विभाग की टीम ने खैर के 27 मोच्छों के साथ दो लोगों को काबू किया है। पुलिस ने वन विभाग की टीम की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वन विभाग के खंड अधिकारी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे उनकी टीम ने बीटन के जंगल में दबिश दी। इस दौरान एक गाड़ी छोटा हाथी आते हुई दिखाई दिया, जिसे रोककर जांच करने पर उसमें खैर के मोच्छे मिले। गिनती करने पर कुल 27 मोच्छे पाए गए। इस दौरान गाड़ी में सवार हरविन्द्र और राकेश कुमार निवासी गांव बीटन तहसील हरोली जिला ऊना कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की गई है। मामले की जांच चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें